टीसी के लिए आवेदन पत्र | TC Ke Liye Aavedan Patra

सेवा में,
श्रीमान प्रधानाचार्य महोदय,
राजकीय इंटर कॉलेज,
लखनऊ।

विषय – स्थानांतरण प्रमाण पत्र (टी.सी.) प्रदान करने हेतु आवेदन पत्र।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

महोदय,
सविनय निवेदन है कि मैं आपके विद्यालय की कक्षा 10 (या 9/11/12) का छात्र हूँ। मेरे पिता का स्थानांतरण अन्य नगर में हो गया है। अतः मुझे भी अपनी आगे की पढ़ाई वहीं के विद्यालय में जारी रखनी है।

इस कारण मुझे आपके विद्यालय से स्थानांतरण प्रमाण पत्र (टी.सी.) की आवश्यकता है, ताकि मैं नए विद्यालय में प्रवेश ले सकूँ। मैंने विद्यालय के सभी शुल्क जमा कर दिए हैं तथा पुस्तकालय की सभी पुस्तकें भी वापस कर दी हैं।

अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि कृपया मुझे स्थानांतरण प्रमाण पत्र प्रदान करने की कृपा करें। इसके लिए मैं सदा आपका आभारी रहूँगा।

धन्यवाद।

आपका आज्ञाकारी छात्र
नाम – __________
कक्षा – __________
अनुक्रमांक – __________
दिनांक – __________

Scroll to Top