सुमित : रवि, आज स्कूल में पर्यावरण संरक्षण के बारे में क्या बताया गया?
रवि : आज अध्यापक ने बताया कि हमें पर्यावरण की रक्षा करना बहुत जरूरी है।
सुमित : पर्यावरण को सबसे ज्यादा नुकसान किससे हो रहा है?
रवि : पेड़ों की कटाई, प्रदूषण और प्लास्टिक के अधिक उपयोग से पर्यावरण को नुकसान हो रहा है।
सुमित : अगर पर्यावरण खराब होगा तो इसका क्या प्रभाव पड़ेगा?
रवि : इससे हवा और पानी प्रदूषित हो जाएंगे और लोगों को कई बीमारियाँ हो सकती हैं।
सुमित : फिर हमें पर्यावरण को बचाने के लिए क्या करना चाहिए?
रवि : हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए और प्रदूषण को कम करने का प्रयास करना चाहिए।
सुमित : हाँ, और हमें प्लास्टिक का उपयोग भी कम करना चाहिए।
रवि : बिल्कुल! यदि हम सभी मिलकर प्रयास करें, तो पर्यावरण को सुरक्षित रख सकते हैं।
