नौकरी के लिए आवेदन पत्र हिंदी में | Naukri Ke Liye Aavedan Patra

सेवा में,
प्रबंधक महोदय,
एबीसी प्राइवेट लिमिटेड,
कानपुर।

विषय – लिपिक पद हेतु आवेदन पत्र।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

महोदय,
सविनय निवेदन है कि दिनांक 10 मार्च 2026 को प्रकाशित समाचार पत्र में आपके प्रतिष्ठान में लिपिक पद हेतु रिक्ति का विज्ञापन प्रकाशित हुआ था। उसी के संदर्भ में मैं इस पद के लिए अपना आवेदन प्रस्तुत कर रहा हूँ।

मैंने इंटरमीडिएट परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की है तथा कंप्यूटर का सामान्य ज्ञान रखता हूँ। मुझे हिंदी एवं अंग्रेज़ी टंकण का अनुभव है। मैं परिश्रमी, ईमानदार एवं अनुशासनप्रिय हूँ तथा दिए गए कार्य को समय पर पूर्ण करने में सक्षम हूँ।

अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि कृपया मुझे साक्षात्कार का अवसर प्रदान करने की कृपा करें, जिससे मैं अपनी योग्यता सिद्ध कर सकूँ।

धन्यवाद।

भवदीय,
नाम – __________
पता – __________
मोबाइल नंबर – __________
दिनांक – __________

Scroll to Top