सेवा में,
संपादक महोदय,
अमर उजाला,
कानपुर।
विषय – बढ़ती बेरोज़गारी की समस्या के संबंध में।
महोदय,
सविनय निवेदन है कि मैं आपके लोकप्रिय समाचार-पत्र के माध्यम से सरकार एवं संबंधित अधिकारियों का ध्यान देश में बढ़ती बेरोज़गारी की गंभीर समस्या की ओर आकर्षित करना चाहता हूँ। आज शिक्षित युवा उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बाद भी रोजगार के अवसरों के अभाव में भटक रहे हैं।
बेरोज़गारी के कारण युवाओं में निराशा एवं हताशा की भावना बढ़ रही है। आर्थिक तंगी के कारण परिवारों की स्थिति भी प्रभावित हो रही है। यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो इसके सामाजिक दुष्परिणाम सामने आ सकते हैं।
अतः आपसे निवेदन है कि इस विषय को अपने समाचार-पत्र में प्रमुखता से प्रकाशित कर सरकार का ध्यान इस ओर आकर्षित करने की कृपा करें।
धन्यवाद।
भवदीय,
एक जागरूक नागरिक
पता – __________
दिनांक – __________
