माँ : बेटा, तुम सुबह से मोबाइल ही चला रहे हो। क्या पढ़ाई नहीं करोगे?
बेटा : माँ, मैं थोड़ी देर मोबाइल देख रहा था। अभी पढ़ाई कर लूँगा।
माँ : बेटा, मोबाइल का अधिक उपयोग तुम्हारी पढ़ाई के लिए ठीक नहीं है।
बेटा : माँ, लेकिन मोबाइल से हमें कई जानकारियाँ भी मिलती हैं।
माँ : यह सही है, परंतु इसका उपयोग सीमित समय तक ही करना चाहिए।
बेटा : हाँ माँ, कभी-कभी मोबाइल चलाते-चलाते समय का पता ही नहीं चलता।
माँ : इसलिए समय का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।
बेटा : आप सही कह रही हैं। मुझे पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए।
माँ : और खाली समय में खेलकूद भी करना चाहिए।
बेटा : ठीक है माँ, अब मैं मोबाइल कम चलाऊँगा।
माँ : यह बहुत अच्छी बात है।
बेटा : अब मैं अपना अधिक समय पढ़ाई में लगाऊँगा।
