गृह प्रवेश समारोह के लिए निमंत्रण पत्र | Grah Pravesh Samaroh Ke Liye Nimantran Patra

स्थान: ________
दिनांक: ________

प्रिय मित्र ________,

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

स्नेह भरा नमस्कार। आशा है कि तुम और तुम्हारा परिवार स्वस्थ और प्रसन्न होंगे। मुझे यह बताते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि हमने हाल ही में अपना नया घर बनवाया है और अब उसके शुभ अवसर पर गृह प्रवेश का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

हमारे नए घर का गृह प्रवेश समारोह ________ (तारीख) को ________ (स्थान) पर रखा गया है। इस शुभ अवसर पर घर में पूजा-पाठ तथा एक छोटा-सा समारोह भी आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में हमारे रिश्तेदार, मित्र और परिचित सभी शामिल होंगे।

मैं तुम्हें और तुम्हारे परिवार को इस पावन अवसर पर सादर आमंत्रित करता हूँ। तुम्हारी उपस्थिति से यह कार्यक्रम और भी अधिक आनंदमय और यादगार बन जाएगा। हम सबको तुम्हारे आने का बेसब्री से इंतजार रहेगा।

अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि कृपया इस शुभ अवसर पर अवश्य पधारें और हमें अपने स्नेह व आशीर्वाद से अनुग्रहित करें।

घर के सभी सदस्यों को मेरा सादर नमस्कार कहना। आशा है कि तुम अवश्य आओगे।

तुम्हारा प्रिय मित्र

Scroll to Top