सेवा में,
प्रबंधक महोदय,
________ गैस एजेंसी,
________ (शहर)।
विषय: गैस सिलेंडर न मिलने के संबंध में शिकायत।
महोदय,
सविनय निवेदन है कि मैं ________ (अपना नाम) आपके गैस एजेंसी का उपभोक्ता हूँ। मेरा उपभोक्ता संख्या ________ है। मैंने दिनांक ________ को गैस सिलेंडर के लिए बुकिंग कराई थी, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी अभी तक मुझे गैस सिलेंडर प्राप्त नहीं हुआ है।
गैस सिलेंडर न मिलने के कारण मेरे घर में खाना बनाने में काफी कठिनाई हो रही है। कई बार एजेंसी से संपर्क करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि मेरी समस्या पर शीघ्र ध्यान देते हुए जल्द से जल्द गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की कृपा करें। इसके लिए मैं सदा आपका आभारी रहूँगा।
धन्यवाद।
दिनांक: ________
स्थान: ________
भवदीय
नाम: ________
पता: ________
उपभोक्ता संख्या: ________
मोबाइल नंबर: ________
