पासबुक समस्या के लिए पत्र हिंदी में | Passbook Samasya Ke Liye Avedan Patra In Hindi

सेवा में,
शाखा प्रबंधक महोदय,
भारतीय स्टेट बैंक,
लखनऊ।

विषय – पासबुक से संबंधित समस्या के समाधान हेतु आवेदन।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

महोदय,
सविनय निवेदन है कि मेरा आपके बैंक में एक बचत खाता है। पिछले कुछ दिनों से मेरी पासबुक में लेन-देन की प्रविष्टि सही प्रकार से नहीं हो पा रही है। इस कारण मुझे अपने खाते की सही जानकारी प्राप्त करने में कठिनाई हो रही है।

अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि कृपया मेरी पासबुक को अद्यतन (अपडेट) करने तथा इस समस्या का शीघ्र समाधान करने की कृपा करें।

धन्यवाद।

भवदीय,
(आपका नाम)
पता – __________
दिनांक – __________
खाता संख्या – __________

Scroll to Top