सेवा में,
शाखा प्रबंधक महोदय,
भारतीय स्टेट बैंक,
लखनऊ।
विषय – बैंक खाता खोलने के संबंध में।
महोदय,
सविनय निवेदन है कि मैं आपके बैंक की शाखा में एक बचत खाता खोलना चाहता हूँ। मुझे अपने दैनिक लेन-देन तथा धन की सुरक्षित जमा के लिए बैंक खाते की आवश्यकता है।
अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि कृपया मेरे नाम से एक बचत खाता खोलने की कृपा करें। इसके लिए आवश्यक सभी दस्तावेज मैं इस आवेदन पत्र के साथ संलग्न कर रहा हूँ।
आशा है कि आप मेरे आवेदन पर शीघ्र कार्यवाही करेंगे।
धन्यवाद।
भवदीय,
(आपका नाम)
पता – __________
दिनांक – __________
