बढ़ती महंगाई पर संपादक को पत्र | Badhti Mehangai Par Sampadak Ko Patra

सेवा में,
संपादक महोदय,
दैनिक जागरण,
लखनऊ।

विषय – बढ़ती महंगाई की समस्या के संबंध में।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

महोदय,
सविनय निवेदन है कि मैं आपके प्रतिष्ठित समाचार-पत्र के माध्यम से सरकार एवं संबंधित अधिकारियों का ध्यान बढ़ती महंगाई की ओर आकर्षित करना चाहता हूँ। आज आवश्यक वस्तुओं जैसे दाल, चावल, तेल, सब्ज़ी एवं गैस के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं।

महंगाई के कारण मध्यम एवं निम्न वर्ग के परिवारों का जीवन अत्यंत कठिन हो गया है। दैनिक उपयोग की वस्तुएँ भी आम जनता की पहुँच से बाहर होती जा रही हैं। विद्यार्थियों एवं नौकरीपेशा लोगों को विशेष रूप से आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

अतः आपसे निवेदन है कि इस विषय को अपने समाचार-पत्र में प्रमुखता से प्रकाशित कर संबंधित विभाग का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर आकर्षित करने की कृपा करें।

धन्यवाद।

भवदीय,
एक जागरूक नागरिक
पता – __________
दिनांक – __________

Scroll to Top