बिजली की शिकायत पत्र | Bijli Ki Shikayat Patra In Hindi

सेवा में,
अधिशासी अभियंता महोदय,
विद्युत वितरण विभाग,
लखनऊ।

विषय – क्षेत्र में बार-बार बिजली कटौती के संबंध में शिकायत पत्र।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

महोदय,
सविनय निवेदन है कि मैं गोमती नगर क्षेत्र का निवासी हूँ। हमारे क्षेत्र में पिछले कई दिनों से बार-बार बिजली की कटौती हो रही है। कभी-कभी घंटों तक बिजली नहीं रहती, जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई तथा दैनिक कार्यों में अत्यधिक बाधा उत्पन्न हो रही है।

इसके अतिरिक्त, रात्रि के समय भी अनियमित विद्युत आपूर्ति के कारण अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि कृपया इस समस्या की शीघ्र जाँच कर नियमित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने की कृपा करें। इसके लिए क्षेत्रवासी आपके आभारी रहेंगे।

धन्यवाद।

भवदीय,
नाम – __________
पता – __________
मोबाइल नंबर – __________
दिनांक – __________

Scroll to Top