प्रवेश के लिए आवेदन पत्र | Pravesh Ke Liye Aavedan Patra In Hindi

सेवा में,
श्रीमान प्रधानाचार्य महोदय,
राजकीय इंटर कॉलेज,
लखनऊ।

विषय – कक्षा 11 में प्रवेश हेतु आवेदन पत्र।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

महोदय,
सविनय निवेदन है कि मैंने इस वर्ष हाईस्कूल परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की है। अब मैं आपकी प्रतिष्ठित संस्था में कक्षा 11 (विज्ञान/कला/वाणिज्य वर्ग) में प्रवेश लेना चाहता हूँ।

मैं एक परिश्रमी, अनुशासित एवं नियमों का पालन करने वाला छात्र हूँ। पूर्व विद्यालय में मेरा आचरण उत्तम रहा है तथा मैंने विभिन्न सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भी सक्रिय रूप से भाग लिया है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपकी कृपा से मुझे प्रवेश प्राप्त होगा तो मैं विद्यालय की गरिमा बनाए रखते हुए मन लगाकर अध्ययन करूँगा।

अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि कृपया मुझे कक्षा 11 में प्रवेश प्रदान करने की कृपा करें। इसके लिए मैं सदा आपका आभारी रहूँगा।

धन्यवाद।

आपका आज्ञाकारी छात्र
नाम – __________
पिता का नाम – __________
पिछली कक्षा/विद्यालय – __________
अनुक्रमांक – __________
दिनांक – __________

Scroll to Top