सेवा में,
श्रीमान प्रधानाचार्य महोदय,
राजकीय इंटर कॉलेज,
वाराणसी।
विषय – चरित्र प्रमाण पत्र प्रदान करने हेतु आवेदन पत्र।
महोदय,
सविनय निवेदन है कि मैं आपके विद्यालय की कक्षा 10 (या 9/11/12) का छात्र हूँ। मैंने इस वर्ष वार्षिक परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। मुझे उच्च शिक्षा/कॉलेज में प्रवेश/नौकरी हेतु आवेदन करने के लिए चरित्र प्रमाण पत्र की आवश्यकता है।
मैंने अपने विद्यालय के नियमों का सदैव पालन किया है तथा शिक्षकों और सहपाठियों के प्रति विनम्र व्यवहार रखा है। विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों में भी सक्रिय रूप से भाग लिया है।
अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि कृपया मुझे चरित्र प्रमाण पत्र प्रदान करने की कृपा करें, जिससे मैं आगे की शैक्षिक/व्यावसायिक प्रक्रिया पूर्ण कर सकूँ। इसके लिए मैं सदा आपका आभारी रहूँगा।
धन्यवाद।
आपका आज्ञाकारी छात्र
नाम – __________
कक्षा – __________
अनुक्रमांक – __________
दिनांक – __________
